संभल, मार्च 13 -- शहर के मोहल्ला जारई गेट बड़ी मस्जिद में शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। जिसमें समाज के लोगों ने देश में अमन चैन भाईचारे और खुशहाली की दुआ की। बड़ी मस्जिद में शुक्रवार को जुमा की विशेष नमाज अकीकत के साथ अदा की गई। नवाज के दौरान इमाम ने खुत्बा पढ़ाया। जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नवाज के लिए मस्जिद में काफी भीड़ दिखाई दी। भीड़ ज्यादा होने पर कुछ लोगों ने मस्जिद की छत पर भी नमाज अदा। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...