मुरादाबाद, मार्च 12 -- जुमा अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए भोजपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च निकाल कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, गली-मोहल्लों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.