आगरा, मार्च 14 -- शहर व कस्बों में स्थित जुमा अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। मस्जिदों में जुमा की नमाज अताकर देश में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाजियों ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दीं। शहर के साथ ही कस्बों में जुमा की नमाज के दौरान पुलिस बल की तैनाती रही। शुक्रवार की दोपहर जुमा अलविदा की नमाज का समय शहर में अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की। एसपी अंकिता शर्मा और सीओ सिटी आंचल चौहान ने पुलिस फोर्स के साथ शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में भ्रमण किया। वहीं सोरों कस्बा की जामा मस्जिद में शुक्रवार की दोपहर जामा मस्जिद में जुमा की नमाज हाफिज हाफिज ओवैस अहमद कादरी द्वारा अता कराई गई। मस्जिद में नमाजियों ने देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। पटियाली में कस्बा में रमजान माह के आखिरी जुमा नमाज शुक्रवार ...