मुरादाबाद, मार्च 12 -- एसडीएम विनय कुमार सिंह ने जुम्मा अलविदा व ईद उल फितर त्यौहार को लेकर मजिस्ट्रेटों की थाना क्षेत्र के मुताबिक तैनाती की है। इसके साथ ही उन्हें आवश्यक क्षेत्र में घूमने के भी निर्देश दिए हैं ताकि व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा सके। बिलारी थाना क्षेत्र में तहसीलदार प्रवीण कुमार थाना मैनाठेर क्षेत्र में बाल विकास परियोजना अधिकारी बिलारी, थाना कुंदरकी क्षेत्र में नायब तहसीलदार अभिनय सिंह, थाना सोनकपुर क्षेत्र में नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया है, साथ ही निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्र में रहकर छोटी-छोटी घटनाओं पर निगाह रखेंगे ताकि वह घटनाएं बड़ा रूप ना ले सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.