रांची, अप्रैल 23 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लॉ यूनिवर्सिटी के समीप जुमार पुल के नीचे गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। कांके थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना को सूचित करें। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव शव की पहचान के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- निचली गंग नहर में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर शव फेंके जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.