जुमार नदी पर 39 अज्ञात शवों का सामूहिक अंत्येष्टि किया
रांची, अगस्त 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। बूटी मोड़ से आगे जुमार नदी के पास रविवार को मुक्ति संस्था ने 39 अज्ञात व्यक्ति के शवों का अंतिम संस्कार किया। शवों को विधि-धान के अनुसार नदी तट पर लाया गया। अंत्येष्टि से पूर्व होने वाले सभी विधानों को कर सभी शवों को मुखाग्नि प्रदान की गई। मुक्ति संस्था के सदस्य प्रवीण लोहिया ने इन सभी शवों को मुखाग्नि दी। इस दौरान कई लोग इस पुण्य कार्य के दौरान उपस्थित होकर सभी शवों को नमन कर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। मुक्ति संस्था ने अब तक कुल 2.228 शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। अंत्येष्टि कार्य के दौरान अंतिम अरदास परमजीत टिंकू ने किया। इस मौके पर सौरभ बथवाल, संदीप कुमार, गौरीशंकर वर्मा, संजय गोयल, अरुण कुटियार, राहुल चौधरी, विजय धानुका, पवन साहु, आदित्य शर्मा, लक्ष्मीकांत काकरा, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.