रांची, अप्रैल 5 -- रांची। जुमार नदी के तट पर मुक्ति संस्था ने रविवार को 24 अज्ञात शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया। सभी शव रिम्स की मोर्चरी से लाए गए। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि दी। उन्होंने बताया कि मुक्ति संस्था अब तक 2153 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। अंत में परमजीत सिंह टिंकू ने अंतिम अरदास की। मौके पर रवि अग्रवाल, संजय गोयल, राहुल जायसवाल, विजय धानुका, सौरभ बथवाल, पंकज खिरवाल, निर्मल मोदी, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.