धनबाद, अप्रैल 21 -- धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जुमलों की बिसात बिछाकर महिलाओं को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक झूठा और दुर्भाग्यपूर्ण नैरेटिव गढ़ रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस महिला विरोधी है और उसने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को गिरा दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दावा पूरी तरह निराधार, असत्य और जनता को गुमराह करने का एक सोचा-समझा प्रयास है। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि महिलाओं को जब हक देने की बारी आई भाजपा ने धोखा कर दिया। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहती है: राजनील उन्होंने कहा कि भाजपा 543 सीटों पर ही महिलाओं को आरक्षण क्यो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.