मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के महामंत्री प्रमोद कुमार जाजोदिया ने गुरुवार को नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जुब्बा सहनी पार्क को सुबह पांच बजे से खोलने की मांग की ही। उन्होंने कहा कि जुब्बा सहनी पार्क में टहलने के लिए नगर निगम ने सर्दी में सुबह छह से नौ तक और गर्मी में प्रातः पांच से आठ बजे तक खोलने का समय निर्धारित किया है। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन पार्क अब भी सुबह छह बजे ही खुल रहा है। उन्होंने गर्मी को देखते हुए समय में परिवर्तन की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...