पटना, मार्च 9 -- जल मित्र सामाजिक संगठन के बैनर तले जुब्बा साहनी की शहादत दिवस 11 मार्च को बापू सभागार में मनायी जाएगी। इसमें बिहार के अलावा उत्तरप्रदेश, झारखंड व पड़ोसी राज्यों से काफी संख्या में समर्थक आने की संभावना है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है। जल मित्र सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सकलदेव बिंद ने कहा कि जुब्बा साहनी की शहादत को देश भूल नहीं सकता। निषाद समाज का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...