पटना, मार्च 11 -- प्रदेश राजद कार्यालय में बुधवार को अमर शहीद जुब्बा सहनी का 73वां शहादत दिवस मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि देश की आजादी में जुब्बा सहनी का अहम योगदान था, लेकिन उनके योगदान को भुला दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने मुजफ्फरपुर में उनके नाम पर पार्क और प्रतिमा की स्थापना की और उनके प्रति सम्मान का भाव प्रकट किया। आज हम सभी को सजग रहकर उन शक्तियों का मुकाबला करना है जो कहीं न कहीं हमारे राजनीतिक हित को नुकसान पहुंचा रहे हैं और समाज में नफरत का माहौल खड़ा करके भाई को भाई से लड़ा रहे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि जुब्बा साहनी, रामपाल महतो, बत्तख मियां का आजादी में जो योगदान रहा, उसे इतिहास में लिखा नहीं गया।पूर्व मंत्री ...