मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अमर शहीद जुब्बा सहनी की याद में बुधवार को सकरा के मंसूरपुर गांव स्थित शहीद यादगार समिति के कार्यालय में बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों ने शहीद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता करते हुए समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सोहन लाल आजाद ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है। मौके पर प्रदीप कुमार, मदन बैठा, धर्मवीर कुमार, रेणु देवी, आयुषी भारती, भावना भारती आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...