अलीगढ़, मई 24 -- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में शिक्षक दानिश राव की गोलियों से भूनकर हत्या में फरार चल रहे जुबैर के दोनों भाईयों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। हालांकि दोनों के खिलाफ फरारी की उद्धोषणा जारी हो चुकी है। इसका नोटिस भी चस्पा हो चुका है। अब कुर्की की तैयारी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमीरनिशा रोड स्थित खयावान हिलाल (कोठी राधा वीडी) हसन मंजिल निवासी दानिश राव एएमयू के एबीके ब्याज हाईस्कूल में कंप्यूटर टीचर थे। 24 दिसंबर की रात को कैनेडी हॉल के पास स्कूटी पर आए नकाबपोश बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी थी। दानिश के भाई डॉ. राव फराज वारिस ने मुकदमा दर्ज कराया था। एक सप्ताह में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए सलमान को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। पूछताछ में उसने बताया था कि अक्टूबर 2018 में शाहबेज पुत्र अजमत की हत्या ...