मेरठ, मई 14 -- जुबैर का पोस्टमार्टम मेरठ मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पर ही हुआ था। दोपहर को पुलिस की सूचना पर जुबैर के परिजन अलीगढ़ और दिल्ली से मेरठ पहुंचे थे। जिस समय जुबैर की लाश परिजनों के सुपुर्द की गई, उसी समय जुबैर की बहन बुशरा कहने लगी कि मेरा भाई शेर था। एक शेर शहीद हुआ है और दो शेर जैसे भाई अभी जिंदा है। बुशरा ने धमकी दी कि जिन भी लोगों ने जुबैर को मारा है, उन सबसे बदला लिया जाएगा। खून का बदला खून से लेंगे। जो भी जुबैर को मारने में शामिल थे, उन सभी के जनाजे उठेंगे।इस यह भी पढ़ें- जुबैर के दोनों हिस्ट्रीशीटर भाईयों की तलाश तेज, कुर्की की भी तैयारी प्रकरण में जानकारी के बाद एसटीएफ के अधिकारियों ने एसएसपी मेरठ और थाना पुलिस को सूचना दी है। फिलहाल इस मामले में मेडिकल थाने में ही मुकदमा कराने की तैयारी की जा रही है। दूसरी ओर पुलिस बुशरा ...