जुबिलेंट फूडवर्क्स को 46.9 करोड़ का नोटिस
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली। जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड को जीएसटी विभाग से 46.90 करोड़ रुपये की कर मांग का कारण बताओ नोटिस मिला है। जेएफएल ने कहा कि वह जीएसटी विभाग के इस नोटिस को चुनौती देगी। कंपनी के अनुसार, कारण बताओ नोटिस में आरोप लगाया गया है कि रिटर्न दाखिल करते समय गलत तालिका में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) को रिवर्स किया गया है। कंपनी के पास डोमिनोज़ और पॉपीज जैसे वैश्विक रेस्तरां ब्रांड के लिए फ़्रेंचाइजी अधिकार हैं। कंपनी का मानना है कि नोटिस में उसकी ओर से दी गई दलीलों के गुण-दोष पर विचार नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.