नई दिल्ली, अगस्त 28 -- नई दिल्ली। जुबिलेंट फार्मोवा लिमिटेड की इकाई जुबिलेंट जेनेरिक्स लिमिटेड को उत्तराखंड जीएसटी (माल एवं सेवा कर) प्राधिकरण से 105.50 करोड़ रुपये से अधिक की कर मांग को लेकर कारण बताओ नोटिस मिला है। इसमें कर वापसी और जुर्माने की राशि शामिल है। जुबिलेंट फार्मोवा लि. ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उत्तराखंड के रुड़की स्थित सीजीएसटी (केंद्रीय जीएसटी) प्रभाग के संयुक्त आयुक्त ने वित्त वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए यह नोटिस जारी किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि जुबिलेंट जेनेरिक्स ने नियम 96 के तहत आईजीएसटी (एकीकृत जीएसटी) वापसी का लाभ लेने के साथ-साथ अग्रिम मंजूरी योजना (एएएस) का भी फायदा उठाया, जो नियमों के अनुरूप नहीं है। यह भी पढ़ें- आरबीएल बैंक को जीएसटी मांग को लेकर नोटिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...