जुबिली पार्क रोड पर बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती घायल
जमशेदपुर, जून 30 -- जुबिली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की तेज रफ्तार थी, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना देकर एसआरटी टीम को बुलाया। टीम ने घायल युवती को तत्काल टीएमएच पहुंचाकर इलाज शुरू कराया। दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार बाइक चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.