जुबिली पार्क में एक संयुक्त योग शिविर का सफल आयोजन
जमशेदपुर, जून 21 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जुबिली पार्क में एक संयुक्त योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के एनएसएस वॉलंटियर्स, योग विभाग के विद्यार्थी, रोटरी क्लब जमशेदपुर फेमिना और आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षक जाह्नवी गोस्वामी शामिल हुए। डॉ. पिंटू कुमार महतो के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन किया। डॉ. महतो ने योग को दैनिक जीवन में शामिल करने और इसके मानसिक व शारीरिक लाभों पर जोर दिया। स्वर्णिम प्रभात द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में योगाभ्यास प्रतियोगिता के विजेताओं-काजल, नंदिनी, शिल्पा और अमित को प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर नगर पर्षद विवाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.