जमशेदपुर, मार्च 6 -- जमशेदपुर। जिला प्रशासन ने संस्थापक दिवस की भव्य सजावट के बाद अब सुरक्षित रूप से इंस्टॉलेशन और इल्यूमिनेशन को हटाने के लिए जुबिली पार्क के दोनों मुख्य द्वार को 8 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। पहले इसे 7 मार्च तक ही बंद रखा गया था। प्रशासन के अनुसार, संस्थापक दिवस के दौरान लगाई गई भारी मशीनरी, हाई-वोल्टेज वायरिंग और अन्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। ऐसे में मुख्य द्वार अब 8 मार्च तक पूरी तरह बंद रहेंगे। यह आदेश टाटा स्टील यूआईएसएल के आग्रह पर जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...