रामगढ़, दिसम्बर 31 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जुबिली कॉलेज भुरकुंडा में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ एकेएस झा को भावपूर्ण विदाई दी गई, वहीं नव नियुक्त प्राचार्य प्रख्यात प्रो बालकृष्ण का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ एकेएस झा ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए समस्त शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं महाविद्यालय परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कहा कि कॉलेज की शैक्षणिक उपलब्धियां सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्हें यहां कार्य करने का सदा गर्व रहेगा। वहीं नव नियुक्त प्राचार्य प्रो बालकृष्ण ने अपने संबोधन में कॉलेज के शैक्षणिक, प्रशासनिक और सर्वांगीण विकास के लिए सभी के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि टीमवर्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.