जुबिन नौटियाल के पिता ने भाजपा छोड़ी; 2027 के चुनाव में झटका देंगे, कांग्रेस में जाने की चर्चा
देहरादून, अक्टूबर 1 -- फेमस बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे पिछले कुछ समय से पार्टी में रहकर आहत थे। रामशरण देहरादून जिले के विकासनगर विधानसभा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक हैं। रामशरण जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। यह भी अटकलें हैं कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं। रामशरण 2022 विधानसभा चुनाव में चकराता से भाजपा के प्रत्याशी थे। रामशरण नौटियाल ने अपने निजी सहायक राज के जरिए इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को दिया। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस्तीफा मिलने से इनकार किया है। इस्तीफे को लेकर चकराता और विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग तरह के राग सामने आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी की अबतक 61% घोषणाएं पूरी; ऐक्शन में PWD सबसे आगे, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.