नई दिल्ली, जनवरी 3 -- गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में चार आरोपियों ने शनिवार को अदालत में जमानत याचिकाएं दायर कीं। कामरूप (मेट्रो) जिला एवं सत्र अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 17 जनवरी तय कर की हैं। जिस दिन लोक अभियोजक द्वारा जमानत याचिका पर आपत्ति दर्ज की जाएगी। जमानत याचिकाएं गर्ग के बैंड सदस्य अमृतप्रभा महंत, उनके चचेरे भाई संदीपन गर्ग (एक पुलिस अधिकारी) और उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) नंदेश्वर बोरा और प्रबीन बैश्य द्वारा दायर की गईं। गायक-संगीतकार-अभिनेता जुबिन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मृत्यु हो गई थी। वह पूर्वोत्तर महोत्सव में भाग लेने के लिये सिंगापुर गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.