जुबली पार्क के पास हवाई फायरिंग का आरोपी गया जेल
जमशेदपुर, जून 24 -- साकची स्थित जुबली पार्क के समीप हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने गोलमुरी निवासी विपिन शुक्ला को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि विपिन शुक्ला ने क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की थी। घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से बरामद खोखे के आधार पर तकनीकी व मानवीय साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।पुलिस आरोपी के निशानदेही पर हथियार बरामद करने के बाद यह जांच कर रही है कि हथियार कहां से आया और घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। आरोपी के आपराधिक इतिहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.