जुबलीवेल चौक पर अवैध होर्डिंग हटाने को लेकर रेल प्रशासन सख्त, दो दिनों का अल्टीमेटम
मुंगेर, मई 31 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर स्टेशन से सटे पुराना मालगोदाम क्षेत्र में जर्जर रेल पटरी बदलने का कार्य तेज गति से शुरू कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर जुबलीवेल चौक, रेलवे जलाला और रेलवे सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग अब रेल प्रशासन और आरपीएफ के लिए सिरदर्द बन गए हैं। रविवार को पटरी बदलने के दौरान रेलवे अधिकारियों ने रेलवे भूमि और सड़क किनारे लगे होर्डिंगों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित संवेदक को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। सूत्रों ने बताया कि पुराना मालगोदाम क्षेत्र में रेल पटरियों के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान अधिकारियों की नजर जुबलीवेल चौक से रेलवे सड़क तक लगे विशाल होर्डिंगों पर पड़ी। हाल के दिनों में आए आंधी-तूफान के कारण कई होर्डिंग झुक गए हैं और कुछ जमीन की ओर लटकते हुए दिखाई दे रहे हैं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.