औरंगाबाद, फरवरी 14 -- धनंजय कुमार को पुलिस ने पूछताछ के बाद भेजा जेल औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के नवाडीह मुहल्ला निवासी मेडिकल दुकान संचालक मो. जुनैद अहमद की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त धनंजय कुमार को सासाराम से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। बताया गया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर उसके पास आए थे। धनंजय कुमार वर्तमान में दिखावे के लिए खटाल का संचालन करता है और दूध बेचता है। वह कई तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहता है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी उसके पास आए थे और हथियार भी उन लोगों ने ही छुपाया था। इसके अलावा अपराध में शामिल फरहान खान नाम के अभियुक्त ने उसे फोनपे से पैसे भेजे थे। इस घटना में वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.