संभल, मई 8 -- थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित 'बाबा गैंग' से जुड़े लोगों पर रास्ता रोककर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव दबथरा हिमांचल निवासी रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन मई को वह किसी कार्य से जुनावई से गुन्नौर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में दबथरा निवासी अंकित और अजीजपुर निवासी अवधेश समेत 10 से 15 लोगों ने, जिनके मुंह कपड़ों से ढके हुए थे, उसे रोक लिया।पीड़ित यह भी पढ़ें- बाघमारा में रंगदारी न देने पर दो भाइयों को पीटा, एक गंभीर के अनुसार आरोपियों ने उससे एक लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। रामपाल ने बताया कि वह ...