संभल, अप्रैल 30 -- थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर स्थित दुबारी कला गांव में बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार टैक्सी कार ने घर के बाहर सो रहे पिता और उनकी आठ वर्षीय मासूम बेटी को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दुबारी कला निवासी सलीम 30 वर्ष पुत्र वहीद का मकान हाईवे से चंद मीटर की दूरी पर स्थित है। सलीम रोज की तरह अपने ई-रिक्शा की रखवाली के लिए घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे। उनके साथ उनकी आठ वर्षीय बेटी अल्शिफा भी सो रही थी। आधी रात के करीब 12 बजे के बाद दिल्ली की दिशा से बदायूं की ओर जा रहे एक कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार कार दरवाजे पर सो रहे पिता-पुत्री को चारपाई और पास ही खड़े ई-रिक्शा समेत घसीटते हुए लगभ...