जुनावई में बाइक सवारों पर फायरिंग मामले में रिपोर्ट दर्ज
संभल, मई 13 -- जुनावई। थाना क्षेत्र के धनीपुर और दुवारी गांव के बीच बीते दिन बाइक सवार दो युवकों पर कार सवार बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने पीड़ितों के परिजनों की तहरीर के आधार पर एक नामजद अभियुक्त रवि और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बीते दिन बाइक सवार रामपाल निवासी दवथरा हिमंचल और भुवनेश निवासी मैढौली बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब वे धनीपुर और दुवारी गांव के बीच सड़क किनारे पेशाब करने के लिए रुके तभी अचानक एक कार में सवार होकर आए बदमाशों ने उन पर फायरिंग की थी। फायरिंग में छर्रे लगने से रामपाल और भुवनेश दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। यह भी पढ़ें- जुनावई में बाइक सवारों पर फायरिंग मामले में रिपोर्ट दर्ज रामपाल के चाचा प्रेमपाल की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रवि सहित दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.