संभल, अप्रैल 24 -- मेरठ-बदायूं हाईवे पर गुरुवार को तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। ब्लॉक मुख्यालय के सामने दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव दहगवां निवासी आमोद कुमार बाइक से दहगवां से बबराला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जुनावई कस्बे के रहने वाले बकील मोहम्मद अपनी बाइक से सड़क पार कर घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों ब्लॉक मुख्यालय के सामने पहुंचे, आमोद की बाइक बकील मोहम्मद की बाइक के पिछले हिस्से से जा टकराई। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और...