संभल, जून 12 -- ​जुनावई। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह करीब 8 बजे से ही आसमान में घने बादल छा गए। और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। इस मूसलाधार बारिश के चलते जहां एक ओर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस और भीषण गर्मी से परेशान क्षेत्रवासियों के लिए शुक्रवार सुबह आई बारिश बड़ी राहत लेकर आई।

बारिश का प्रभाव सुबह 8 बजे शुरू हुई गड़गड़ाहट और बारिश के बाद तापमान तेजी से नीचे गिरा। सुबह 10 बजे तक पारा लुढ़क कर 27 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की। राहत की इस बौछार के साथ ही लोगों की मुश्किलें भी थोड़ी बढ़ गईं। सुबह-सुबह तेज बारिश होने के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाए। घंटों घरों...