संभल, मई 14 -- थाना क्षेत्र के एक लिंक मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। सहसवान थाना क्षेत्र के गांव पापड़ सुजावली निवासी राजीवर सिंह उम्र करीब 40 वर्ष रुखड़ा पुख्ता स्थित अपनी मौसी के घर जाने के लिए बैरपुर चबूतरा चौराहे से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...