संभल, जून 5 -- जुनावई थाना क्षेत्र के गांव पूरन पट्टी निवासी युवक की नोएडा में दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी नोएडा पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत से पत्नी व मां का रो रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के पूरन पट्टी गांव निवासी उमेश कुमार 25 वर्ष व बड़ा भाई प्रेम सिंह नोएडा के कुलेसरा में ओला कैब चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को बड़ा भाई प्रेम सिंह मकान की पहली मंजिल पर सो रहा था। जबकि छोटा भाई उमेश कुमार दूसरी मंजिल पर बने टिनशेड के नीचे आराम कर रहा था। आंधी के जोरदार झोंके के कारण पड़ोसी के मकान की दीवार गिर गई और जिमें उमेश मलबे में दब ...