संभल, मार्च 22 -- थाना क्षेत्र के गांव रिवाड़ा निवासी युवक गुजरात में कारपेंटर का काम करता था। 12 मार्च को खाना बनाते समय युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। साथियों ने युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के रिवाड़ा गांव निवासी कासिम अली (25 वर्ष) गुजरात के कच्छ जिले के भुज में कारपेंटर का काम करता था। 12 मार्च को कासिम अपने साथी वाहिद एवं साहिल के साथ कमरे पर खाना बना रहे थे। तभी चूल्हे में आग जलाने के लिए साथी साहिल ने चूल्हे में थिनर डाल दिया। तभी चूल्हे के नजदीक खड़े कासिम को आग ने चपेट में ले लिया। जिससे युवक बुरी तरह से झुलस गया। युवक को बचाने के चक्कर में साहिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.