वाराणसी, जुलाई 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। औषधि निरीक्षक जुनाब अली को प्रदेश स्तर पर 'बेस्ट ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अवार्ड 2025-26' से सम्मानित किया गया है। ड्रग काउंसिल ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से दमन में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया। जुनाब अली ने हाल ही बनारस सहित पूर्वांचल में अवैध रूप से बिक रही कफ सिरप के नेक्सस को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान वाराणसी के लिए भी गर्व का विषय है और उनकी कार्यनिष्ठा का सम्मान है। सम्मान मिलने पर केमिस्ट ऐंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री संदीप कुमार चतुर्वेदी, वाराणसी जिला अध्यक्ष मनोज खन्ना, कार्यवाहक महामंत्री गणेश गुप्ता, उपाध्यक्ष गजानंद यादव व तरुण रस्तोगी, कोषाध्यक्ष सुमित सिंह, संयुक्त मंत्री राकेश यादव ने बधाई दी है।...