उरई, मई 23 -- आटा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम सधारा में ट्रैक्टर से जुताई के पैसे मांगने पर पति-पत्नी की पिटाई का मामला सामने आया है। जयकांति पत्नी बुद्ध सिंह ने बताया कि 22 मई 2026 की रात करीब 8 बजे पति बुद्ध सिंह गांव के मोहर सिंह के घर जुताई के पैसे मांगने गए थे। आरोप है कि मोहर सिंह की पत्नी और बेटे सत्यम ने घर के अंदर बुद्ध सिंह से मारपीट शुरू कर दी। बचाने गई जयकांति से भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...