एटा, नवम्बर 14 -- Etah News: कहते हैं मारने वाले से ज्यादा बचाने वाला बड़ा होता है। ऐसा ही नजारा यूपी के एटा जिले से सामने आया है। यहां एक किसान के खेत में बेरहम दुधमुही बच्ची को मारने के उद्देश्य से जमीन में दबाकर चला गया। किसान दंपति खेत की जुताई करने के लिए पहुंचा। किसान हल से खेत की जुताई कर रही रहा था कि अचानक से किसी के रोने की आवाज सुनाई दी। किसान दंपति ने जब पास जाकर देखा तो जमीन में एक बच्ची मिली। बच्ची के मुंह में मिट्टी भरी हुई थी। किसान के परिवार में पहले से छह बेटे हैं, लेकिन उनकी बेटी नहीं थी। खेत में बच्ची को पाकर किसान दंपति का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। किसान बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर गया, जहां उसने इलाज कराया। बच्ची को किसान ने अपना लिया है। पूरा मामला एटा जिले के जवाहर खैला नगला बांजारा गांव का है। यहां के रहने वाले किस...