गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अबू बाजार उंचवा निवासी मुहम्मद अली नसीम का 76 वर्ष की आयु में शनिवार की दोपहर हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है। मुहम्मद अली नसीम भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी रहे थे और रेलवे से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने स्पेशल जुडिशियल मजिस्ट्रेट के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। वे अपने पीछे पुत्र मुहम्मद फहद अली सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र फहद अली दीवानी कचहरी में अधिवक्ता हैं। रविवार को जुहर की नमाज 1:45 बजे के बाद अबू बाजार उंचवा मस्जिद के बाहरी हिस्से में जनाजे की नमाज अदा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...