जुड़ावनपुर पुलिस ने 360 लीटर देसी शराब बरामद की
हाजीपुर, सितम्बर 21 -- वैशाली पुलिस ऑपरेशन नीलकंठ के तहत सोमवार को जुड़ावनपुर थाने की पुलिस ने राघोपुर पश्चिमी पंचायत स्थित दियारा नदी घाट से दूर खेत से 360 लीटर देसी शराब बरामद किया है। हालांकि पुलिस के द्वारा किसी भी कारोबारी को गिरफ्तारी नहीं की गई है। इस संबंध में जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राघोपुर पश्चिमी पंचायत की नदी घाट दियारा से 360 लीटर देसी शराब बरामद किया है। पुलिस को दूर से आता हुआ देख कारोबारी भाग निकला। शराब किसकी है, पुलिस पता लग रही है। -रमेश भगत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.