बरेली, मई 1 -- बरेली। एसआर इंटरनेशनल स्कूल के दक्ष सक्सेना और देवांश सक्सेना ने जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित कर लिया है। जुड़वा भाई कक्षा 9 के छात्र होने के साथ ही टेबल टेनिस के शानदार खिलाड़ी हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार हाल ही में स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्मार्ट सिटी हाल में आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट 120 खिलाड़ियों ने और 8 टीमों ने भाग लिया था। दोनों भाईयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जगह बनाई हे। इस अवसर पर स्कूल की एमडी रूमा गोयल, प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान और समन्वयक शुभा पांडेय ने बधाई देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया । यह भी पढ़ें- टेबल टेनिस सिंगल्स का खिताब नीरज के नाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.