जुड़वा बेटियों के जन्मदिन पर गंगा में डूबा, मौत
वाराणसी, जून 11 -- वाराणसी, संवाद। तुलसीघाट के सामने गंगा स्नान के दौरान बुधवार देर रात करीब 1 बजे 32 वर्षीय होटलकर्मी शिवशंकर सिंह उर्फ कल्लू की डूबने से मौत हो गई। वह मिर्जापुर के कछवां स्थित ब्रह्मणान वार्ड का निवासी था। गुरुवार को उसकी जुड़वा बेटियों का जन्मदिन था। घटना के दौरान डूब रहे दो अन्य लोगों को बचा लिया गया। शिवशंकर सिंह अस्सी स्थित एक होटल में काम करता था। वह अपने दो साथियों राहुल यादव और अतुल मिश्रा के साथ बुधवार रात करीब एक बजे तुलसी घाट पहुंचा। तीनों गंगा में नहाने लगे। इस दौरान तीनों डूबने लगे। आसपास बैठे नाविकों की नजर पड़ी तो राहुल एवं अतुल को बचा लिया लेकिन शिवशंकर डूब गया। सूचना पर भेलूपुर पुलिस पहुंची। गुरुवार सुबह एनडीआरएफ की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। यह भी पढ़ें- होटलकर्मी की गंगा में डूबा, तलाशशिवशंकर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.