जुड़वा नवजातों के लिए वरदान बनी आयुष्मान योजना
सीवान, सितम्बर 28 -- सीवान। आयुष्मान भारत योजना से आठ-आठ सौ ग्राम वजन वाले जुड़वा नवजातों का इलाज संभव हो सका। शहर के सना चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में उपचार के बाद रविवार को दोनों नवजात स्वस्थ होकर परिजनों के साथ घर लौट गए। गोपालगंज जिले के देवापुर निवासी जितेंद्र राम अनुसार, उनकी पत्नी ने 26 अगस्त को गोपालगंज के एक निजी अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जन्म के समय दोनों का वजन महज 800-800 ग्राम था और स्थिति गंभीर थी। बाद में डॉक्टर अम्मार हैदर की देखरेख में दोनों नवजातों को सीवान लाकर सना चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। करीब एक माह तक दोनों का उपचार चला तो वजन बढ़कर करीब 1.4-1.4 किलोग्राम हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.