विकासनगर, अप्रैल 15 -- विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जुडली-आदुवाला के आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। इस पहल का मकसद सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय, धर्मावाला और स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया। विधायक पुंडीर ने कहा कि सावधानी ही चिकित्सा से बेहतर है और ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं के लिए इस प्रकार के सुरक्षा कवच अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने इस अभियान में चिकित्सा विशेषज्ञों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वय की सराहना की। चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉ. अनुज सिंघल ने सर्...