रांची, अप्रैल 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जुडको की प्रशासनिक शाखा द्वारा शुक्रवार को अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 50 से अधिक कर्मियों ने हिस्सा लिया, जिनकी विभिन्न चिकित्सकीय जांच की गई। शिविर में सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा मोतियाबिंद, रेटिना और आंखों से संबंधित अन्य बीमारियों की निःशुल्क जांच की गई। इस दौरान प्रबंधक एम. सोहन राव, सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट साहिल और पीसीटी दिलीप राम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, पारस हॉस्पिटल की टीम द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच की गई। जांच के बाद अनुभवी डॉक्टरों ने सभी को स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श और उपचार की सलाह दी। इस पहल का उद्देश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.