सिमडेगा, जून 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आरसेटी कार्यालय परिसर में जुट बैग निर्माण के प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। मौके पर आरसेटी के निदेशक शीत बसंत खलखो ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वरोजगार से जुड़कर अपना व्यवसाय शुरु करने की बात कही। वहीं उन्होंने बैंक से लोन के बारे में भी विस्तार से बताते हुए समय से अदायगी करने की बात कही। मौके पर रुही डुंगडुंग सहित आरसेटी के सभी कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मुंगेर में 22 जून से महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई-कटाई प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...