रांची, मार्च 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने प्राध्यापकों की स्टेज-3 में प्रोन्नति के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की है। इस संबंध में झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) का कहना है कि रांची विवि प्रशासन ने नोटिफिकेशन के साथ जो परफॉर्मा जारी किया है, उसे विधिवत भरने के लिए स्टेज-2 में प्रोन्नति के लिए सही तिथि के साथ रांची विवि का नॉटिफिकेशन, स्टेज-2 लेवल 11 के अनुसार एचआरडी की ओर से शिक्षकों के वेतन निर्धारण, राज्य के विभिन्न कॉलेजों से शिक्षकों के सीसीआर, एपीआई स्कोर चार्ट लाने हैं। इन दस्तावेज को जुटाने में शिक्षकों को समय लग रहा है। जुटान के संयोजक डॉ कंजीव लोचन ने कहा कि अगर 16 मार्च ही आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि रही तो दर्जनों शिक्षक वर्तमान प्रोन्नति की प्रक्रिया से वंचित रह जाएं...