रांची, अप्रैल 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को संयोजक डॉ कंजीव लोचन के नेतृत्व में जेपीएससी के प्रभारी सचिव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2008 में नियुक्त शिक्षकों की प्रोन्नति में विलंब पर क्षोभ प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि 14 वर्षों से प्रोन्नति का इंतजार कर रहे कई शिक्षकों की तो प्रोन्नति की अनुशंसा की गई है, लेकिन कई शिक्षकों को अभी भी प्रोन्नति की प्रतीक्षा है, उनके आवेदनों पर भी ध्यान दिया जाए। कहा कि आयोग के पास सभी आवेदक शिक्षकों के ई मेल हैं, अगर किसी शिक्षक के आवेदन में कमी या त्रुटि है तो संबंधित विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के साथ आवेदक शिक्षक को भी उस कमी या त्रुटि से अवगत किया जाए, ताकि द्रुत गति से उसका निष्पादन किया जाए।प्रभारी सचिव ने कहा कि श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.