रांची, जनवरी 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) की कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जुटान का सदस्यता अभियान 10 फरवरी तक चलाया जाए। तय किया गया कि 10-15 फरवरी के बीच मतदाता सूची का प्रकाशन और चुनाव समिति के गठन का काम संपन्न कर लिया जाएगा। वहीं, 20 फरवरी के आसपास चुनाव और उसी दिन परिणाम घोषित करने पर सहमति बनी। 22 फरवरी को शपथ ग्रहण प्रस्तावित किया गया है। जुटान की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल इस वर्ष फरवरी में समाप्त हो रहा है। कार्यकारिणी के सामने कार्य बोझ अधिक होने के कारण, भविष्य में जुटान की कार्यकारिणी समिति का चुनाव प्रत्येक वर्ष होगा। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष आदि पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। बैठक में कोल्हान विवि से अशोक रवानी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.