जुटान के चुनाव में 388 शिक्षक करेंगे मतदान
रांची, जुलाई 14 -- रांची, विशेष सवाददाता। झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदाता सूची सोमवार को जारी कर दी गई। जारी सूची के अनुसार राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुल 405 में से 388 शिक्षक जो नियमित सेवा में हैं, मतदान के पात्र होंगे। चुनाव की पूरी प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक मतदान (ई-वोटिंग) के माध्यम से संपन्न होगी। मतदान 26 जुलाई की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। रांची विश्वविद्यालय से सबसे अधिक मतदाता
मतदाता सूची मतदाता सूची के अनुसार रांची विश्वविद्यालय के सबसे अधिक 193 शिक्षक मतदाता हैं। इसके अलावा कोल्हान विश्वविद्यालय के 54, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के 48, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के 44, बीबीएमकेयू के 25, सिदो-कान्हू मुर्मू वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.