जुटान की कार्यकारिणी समिति का चुनाव 31 को
रांची, मई 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव 31 मई को होने जा रहा है। जुटान के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों के लिए चुनाव होगा। चुनाव में जुटान के 404 सदस्य भाग ले सकेंगे। चुनाव इलेक्ट्रॉनिक विधि से होगी और यदि टाई की स्थिति होती है तो उस पर संयोजक का वोट निर्णायक होगा। कई शिक्षकों ने बहुमत से किसी भी पद पर चुने जाने पर अगले चुनाव तक कार्य करने की सहमति दी है। इनमें अशोक नाग, अशोक रवानी, आनंद ठाकुर, कामना राय, गणेश बास्के, जगदीश लोहरा, मीनाक्षी कुजूर, राहुल कुमार, रोज उरांव, समीरा सिन्हा, सीमा प्रसाद व विनय भरत शामिल हैं। यह भी पढ़ें- JCECEB Jharkhand BEd Admit Card 2026 जारी, 31 मई को होगी परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.