अल्मोड़ा, अप्रैल 9 -- रानीखेत। दक्षिण एशियाई जूजित्सू चैंपियनशिप में रानीखेत के दो खिलाड़ी दम खम दिखाएंगे। साउथ एशियन जूजित्सु फेडरेशन के तत्वावधान में श्रीलंका के डिगाना में 12 अप्रैल तक यह प्रतियोगिता होगी। जुजित्सू एसोसियेशन ऑफ इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी ने बताया कि रानीखेत के खड़ी बाजार निवासी नीलेश जोशी एवं दीपांशु रौतेला का चयन साउथ एशियन चैंपियनशिप में हुआ है। नीलेश जोशी उक्त चैंपियनशिप में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे, वहीं दीपांशु रौतेला 62 किग्रा भार वर्ग की सीनियर फाइटिंग स्पर्धा में शिरकत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.